आधार कार्ड नए भारत का सबसे जरुरी दस्तावेज है। इसका प्रयोग आप हर जगह देख सकते हैं और आप बिना आधार कार्ड के कोई भी आवेदन नहीं कर सकते है। आधार कार्ड के बिना आप किसी भी विद्यालय में प्रवेश नहीं ले सकते और ना ही आप किसी बैंक में खाता खोल सकते हैं।
तो इतनी जरुरी दस्तावेज आधार कार्ड सभी के पास जरूर होना चाहिए , जिससे आपको किसी भी काम में रूकावट का सामना ना करना पड़े।
आधार कार्ड बनवाने की कोई न्यूनतम उम्र सीमा नहीं होती है , छोटे बच्चो का भी आप आधार कार्ड बनवा सकते है। जिसमे अगर बच्चे की उम्र 5 साल से कम होता है तो अभिभावक का फिंगर/हथेली लगाया जाता है और 5 साल उम्र होने पर संसोधन किया जाता है।
Aadhar update status 2022
आप जब भी नया आधार कार्ड बनवाते हैं या आधार को संशोधित कराते है ,तो आपको एक पावती पत्र दिया जाता है। उस पावती पत्र पर आपका विवरण लिखा होता है साथ ही 14 अंकों का नामांकन संख्या भी होता है और जिस दिन आप बनवाते है उस दिन का समय और तिथि भी दिया होता है। जिसका प्रयोग आवेदन की स्थिति देखने के लिए किया जाता था।
Aadhar update check करने के लिए आपको चाहिए EID जो की 28 अंक का होना चाहिए। तो जैसा की हम सब जानते है कि एनरोलमेंट स्लिप/पावती पत्र में EID सिर्फ 14 अंक का होता है,तो बाकि का 14 अंक कहाँ से लिखना है यह जानना ज़रूरी है। आधार update की स्थिति जानने के लिए ज़रूरी है की आपके पास एनरोलमेंट स्लिप मौजूद हो ,ताकि आप 14 अंकों का नामांकन संख्या के साथ बाकि के 14 अंकों को प्राप्त कर सकें और Aadhar Update की स्थिति तो देख सके।
![]() |
| Aadhar enrollment number invalid |
यह भी देखें...............आधार कार्ड में कौन सा नंबर लिंक है|
- पहले 14 अंकों का नामांकन संख्या लिखें। जैसे 1234/12345/12345 यह 14 अंकों का नामांकन संख्या है ,इसे हम 12341234512345 लिखेंगे।
- अब तिथि को साल/माह/दिन फॉर्मेट में लिखें। जैसे अगर तिथि 04/09/2022 है तो इसे 20220904 लिखना है।
- समय को घंटा/मिनट/सेकंड फॉर्मेट में लिखें। अगर समय 12 :46 :05 लिखा है तो इसे 124605 लिखना है।
![]() |
| Aadhar Updation Enrollment Slip |
इस प्रकार 28 अंको का EID - 1234123451234520220904124605 आपके पास आ जाएगा ,अब आप आसानी से Aadhar Update Status देख सकते है और अगर Aadhar Update Status सफल रहा तो आप आधार कार्ड का pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
पैन में आधार कैसे लिंक करें : Check PAN-Aadhar Linking Status
आधार के ऑफिसियल वेबसाइट में कुछ बदलाव किये गए है ,जिसमे अब आधार कार्ड की स्थिति देखने के लिए 14 अंकों के नामांकन संख्या के साथ
- आपको इस लिंक पर क्लिक करके सीधे वेबसाइट पर पहुँच जाना है।
- अब 28 अंको का नामांकन सांख्या और कैप्चा डालकर सबमिट करें।
- सबमिट करते ही Aadhar Update Status दिख जाएगा।
अगर Aadhar Update Status में under process लिखा आये तो ,आपको कुछ दिन बाद status check करना है और यदि completed लिखा आये तो आप Updated आधार को डाउनलोड कर सकते हो।

.png)


.png)
.png)
Nice information 👍👍
ReplyDelete