हैलो दोस्तों ,अगर आपको भी नहीं पता है की आपके आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है जिसके कारण आपको बैंक की सेवाए जैसे -डी० बी० टी० ,KYC ,इत्यादि में समस्या आ रही हैं। तो बने रहिये इस पोस्ट के साथ और अपने समस्या का समाधान पाइये।
आधार कार्ड में नंबर लिंक के फ़ायदे और नुकसान ----------
फ़ायदे
- नंबर लिंक होने पर कहीं भी कभी भी आप आधार कार्ड निकल सकते हैं।
- नंबर लिंक होने पर ही आप अँगूठे(AEPS) से पैसे निकाल सकते हैं।
- नंबर लिंक होने पर किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
- नंबर लिंक होने पर आप घर बैठे अपने आधार में सुधार कर सकते हैं।
- नंबर लिंक होने पर आप घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खोल सकते हैं ,जिसके लिए आपको बैंक जाने की आवश्यकता नहीं है।
नुकसान
- नंबर लिंक ना होने पर आप AEPS का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- नंबर लिंक ना होने के कारण आप आधार खो जाने पर दोबारा नहीं निकलवा सकते हैं।
- नंबर लिंक ना होने पर आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में समस्या हो सकता है।
- नंबर लिंक ना होने पर आधार सुधार के लिए आपको आधार सुधार केंद्र जाना ही होगा ,जिसमे आपका काफी समय लगेगा।
- नंबर लिंक ना होने पर आप कोई भी ऑनलाइन अकाउंट नहीं खोल सकते हैं।
आधार में लिंक मोबाइल नंबर चेक करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स follow करें -----
- आपको आधार के ऑफिशल वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाना हैं।
- अब आपको 'My Aadhar' पर क्लीक करना हैं ,और 'Aadhar Services' में "Verify An Aadhar Number" पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।इसमें अपना आधार नंबर और कैप्चा डालें।
- जैसे ही आप proceed करते है ,आपके सामने नीचे दिया पेज खुल जाएगा।इस पेज पर आपकी कुछ जानकारी होगी। ..जैसे - आपका आधार संख्या ,एज बैंड ,लिंग ,राज्य और मोबाइल नंबर जो आपके आधार से लिंक हैं।
नोट - अगर आपके आधार में कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा ,तो उस स्थिति में इस पेज पर आपके मोबाइल नंबर के स्थान पर 'null' लिखा होगा।
तो इस प्रकार आप किसी के भी आधार में कौन सा नंबर लिंक है बड़ी ही आसानी से पता लगा सकते हैं। उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा ,अपना फीडबैक कमेंट बॉक्स में ज़रूर दें।
डायरेक्ट साइट पर जाने के लिए यहां क्लीक करें - डायरेक्ट लिंक
अगर इस लेख से संबंधित आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, अगर आपको हमारा लेख Aadhar mobile number check online पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े ----- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड(पात्र गृहस्ती एवं अंत्योदय ) नई लिस्ट
इसे भी पढ़े ----- आपका 2000 रूपये आया की नहीं अभी देखे





It's working sir thanks for information
ReplyDeleteNicee information 👍
ReplyDelete