UP Bhulekh Khashra Khatauni Check
हैलो दोस्तों,
जैसा की हम जानते है कि भारत की आधे से ज्यादा आबादी आज भी गाँव से सबंध रखते है। जिसका मतलब यह है कि इन सबका कुछ न कुछ जमीन गाँव में ही है। तो अगर आप भी गॉँव से संबंध रखते है तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
मान लेते है आपने एक नयी जमीन ख़रीदी और जिससे आपने खरीदी है वह व्यक्ति आपको प्रमाण के रूप में एक दस्तावेज देगा या एक पेज देगा जिसे हम खतौनी के नाम से जानते हैं।
अगर आप देखना चाहते है कि जो जमीन आपने खरीदी है वो आपके नाम हुआ है या नहीं। तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े।
ऐसे देखें अपने गाँव की खतौनी
खतौनी में क्या-क्या विवरण होता हैं।
1.जमीन के मालिक का विवरण।
2.जमीन के खसरा संख्या का विवरण।
3.जमीन के हिस्सों का विवरण।
4.जमीन के नाम अगर आपने कोई ऋण लिया है ,तो उसका विवरण भी उपलब्ध होता हैं।
ऐसे देखें अपने गाँव की खतौनी
1.गूगल पर लिखे 'absgyan' और क्लीक करें।
2.क्लिक करने पर निचे दिया गया पेज खुलेगा ,जिसमे आपको पहले लिंक पर क्लिक करना हैं।
3.निचे दिए गया पेज खुलने पर, आपको लिंक मिल जाएगा। जिसपे क्लीक करके आप अपना खतौनी देख सकते है।
वेबसाइट पर जाने के लिए ----यहाँ क्लिक करें।
4.अब आप पोस्ट पर आ चुके है ,आपको ध्यानपूर्वक इस पोस्ट को पढ़ना है और बताये गए विधि से आगे बढ़ना हैं।आपको ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
5.अब आप direct लिंक से "up bhulekh" पेज पर पहुंच गए हैं ,यहाँ आपको निम्न विकल्प का चुनाव करना हैं जो की (क से ज्ञ के क्रम में है) ।
- जनपद का नाम
- तहसील का नाम
- ग्राम का नाम
सभी जनपद का (क से ज्ञ) के क्रम में नाम दिया गया हैं। अब आपको अपना जनपद चुनना है जहाँ आपका जमीन हैं।आप जैसे ही अपना जनपद चुनेगे ,उस जनपद के सभी तहसील का नाम प्रदर्शित हो जाएगा।
हम अपना जनपद 'मिर्ज़ापुर' चुनते है।
6.जैसा की आप देख सकते है ,हमने जैसे ही मिर्ज़ापुर चुना ,आपके सामने सभी तहसीलों का नाम आ गया हैं।
अब आप अपना तहसील चुने।
7.हमने यहाँ अपना तहसील 'सदर' चुना है ,जिसके बाद सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गाँव का नाम आप देख सकते है।
नोट - जैसा की हमने आपको ऊपर बताया है कि ,इसमें सारा नाम क से ज्ञ के क्रम में लिखा है।
तो अगर आपके ग्राम का नाम अंतिम में आता हो तो आपको अपने ग्राम का पहला अक्षर क्लिक करना है।
खतौनी देखना है तो यहाँ क्लिक करें।
8.हमने यहाँ 'म' चुना है,जिससे हमें म अक्षर के सारे ग्राम का नाम दिखाई दे रहा हैं। हमें अपना ग्राम चुनना हैं।
तो इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश में अपने जमीन का खतौनी देख या निकाल सकते है। आपको यह पोस्ट कैसा लगा निचे कमेंट करके ज़रूर बताए।








Comments
Post a Comment