Sauchalaya online Registration 2022 : हेलो दोस्तों ,आज के इस पोस्ट में आज हम बात करेंगे यूपी शौचालय ऑनलाइन 2022 के बारें में कि कैसे आप घर बैठे अपने फोन से ही बड़ी आसानी से 12000 रूपए की धनराशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी शौचालय निर्माण योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए
![]() |
| Free Sauchalay Online Registration |
तो अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते है तो आपको जानकर खुशी होगी कि भारत सरकार ने खुले में शौच को रोकने के लिए 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत इस Toilet Scheme या sauchalay yojana की शुरुआत की हैं। इस योजना का उद्देश्य भारत के सभी ग्रामीण इलाकों को खुले के शौच की मज़बूरी को पूरी तरह से खत्म करना तथा बहु - बेटियों को बुरें तत्वों से बचाना और चारो ओर स्वच्छता बनाए रखना है।
UP gramin Shauchalay online form क्या है ?
आप अगर ग्रामीण क्षेत्र में रहते है,तो आप इस सरकारी योजना का लाभ लें सकते हैं। इस Shauchalay online form up gramin के अंतर्गत भारत सरकार हर गरीब परिवार को शौचालय बनाने हेतु आपको पूरे 12000 रूपए की राशि दों किस्तों में देती है, जिसमे पहली किस्त 7200 रूपए की और दूसरी किस्त 4800 रूपए की होती है।
इस योजना का लाभ कौन ले सकता है :-
- आवेदक गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए। अगर नहीं है तो गरीबी रेखा के नीचे वाले आवेदक को पहले वरीयता दी जाएगी।
- आवेदक के घर में पहले से शौचालय नहीं होना चाहिए।
- परिवार के किसी सदस्य द्वारा पहले से शौचालय का लाभ न लिया गया हो।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
Shauchalay online form up gramin
Sauchalay online registration UP के लिए जरूरी दस्तावेज :-
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक (अपलोड करना हैं )
- आय ,जाति ,निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
ऊपर दिए सभी दस्तावेजों के साथ आप शौचालय का ऑनलाइन करा सकते हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Step By Step Full Process of Free Sauchalay Online Registration
इस फ्री शौचालय योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें और ₹12000 की धनराशि प्राप्त करें , जो इस प्रकार है ---
इस प्रक्रिया में दो चरण है -
- आवेदक का Registration
- Login to fill online sauchalay form
1. आवेदक का Sauchalay Online Registration कैसे करें
Free Sauchalay Online Registration करने के लिए सबसे पहले शौचालय योजना के ऑफिसियल साइट स्वच्छ भारत मिशन पर जाये ,जो इस प्रकार दिखाई देगा।
यह स्वच्छ भारत मिशन की ऑफिसियल साइट है व होम पेज है।होम पेज पर आने के बाद निचे की तरफ स्क्रॉल करें और 'Application form for IHHL' विकल्प पर क्लिक करें। जैसा आप नीचे फोटो में देख सकते हैं -----
क्लिक करते ही आपके सामने एक Sign in फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा ताकि आप लॉगिन कर सके। तो रजिस्ट्रेशन करने के लिए 'Citizen Registration' पर क्लिक करें।
अब आपको पूछे गए विवरण को भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना हैं , फिर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना है। (fig-1) देखें
सबमिट करते ही आपके सामने successful का मैसेज दिख जाएगा (fig-2) देखें ,जिस पर लिखा होगा की आपका मोबाइल नंबर ही login Id है और उसी नंबर का अंतिम 4 अंक पासवर्ड के तरह प्रयोग करना है।
![]() |
| Free Shauchalay Online Registration 2022(fig-1) |
Shauchalay online form apply 2022
![]() |
| fig-2 |
तो अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चूका है। अब आप sign in कर सकते हो और sign in करने के लिए आपको सिर्फ वो मोबाइल नंबर चाहिए जो आपने रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रयोग किया था।
नोट - कृपया ध्यान दें !अगर मोबाइल नंबर '8423451234' है तो यह नंबर आपका login id होगा और इस नंबर का अंतिम चार अंक '1234' ही इसका पासवर्ड होगा।आपको इसी तरीके से sign in करना है और फॉर्म भरना है।
पहले चरण में आपने देखा की कैसे UP Shauchalay online के लिए रजिस्ट्रेशन करना है। अब बात आती है
कि रजिस्ट्रेशन तो कर लिया अब फॉर्म भरने के लिए क्या करना होगा।
यूपी शौचालय ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको ले चलते हैं दूसरे चरण के तरफ ,जिसमे आपके पास पहले चरण में दिया गया मोबाइल नंबर और पासवर्ड होना अनिवार्य है।
2. Login to fill online sauchalay form
अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
अब बायें ओर ऊपर में तीन डॉट पर जाएं, तीन विकल्प दिखाई देगा।
क्लिक करते ही फॉर्म खुल जाएगा ,यह फॉर्म 3 सेक्शन में होगा।
फॉर्म के 1 सेक्शन में आपको पूरा व्यवहारिक पता देना है।
फॉर्म के 2 सेक्शन में आधार सत्यापन और जाति का विवरण देना है।
फॉर्म के 3 सेक्शन में बैंक का पूरा विवरण देना है और अंतिम में बैंक पासबुक को अपलोड करना है ,जो सिर्फ jpg,pdf,jpeg,png फॉरमेट में होगा जिसकी साइज 200 kb से कम होनी चाहिए।
पूरा फॉर्म ध्यानपूर्वक भरने के बाद 'Apply' बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
Comments
Post a Comment