Har Ghar Tiranga Free Registration and Certificate Download
भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस
इस साल देश की आज़ादी का 75वाँ वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने " हर घर तिरंगा " अभियान के तहत देश के सभी नागरिकों को अपने घर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है। हर घर तिरंगा अभियान से देश के सभी वर्ग के लोगों में अपने देशभक्ति व तिरंगे के प्रति सम्मान व जुड़ाव में वृद्धि स्तर बढ़ेगा।
Har Ghar Tiranga Abhiyan
हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चूका है ,जिसके तहत सभी देशवाशियों को तीन दिनों के लिए अपने घरों पर तिरंगा फहराना है। इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर देना होगा।
जिसके फलस्वरूप आपको एक प्रमाणपत्र मिलेगा जिसे आप अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं और आपको झण्डे के साथ सेल्फी लेकर इसके ऑफिसियल साइट पर अपलोड भी करनी है। यह आप अपने फोन से भी कर सकते हैं।
स्टेप 1 : रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको हर घर तिरंगा के ऑफिसियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना है। यहाँ आपको चार स्टेप्स देखने को मिलेगा ,जो बताता है की इस प्रोसेस में चार स्टेप होने वाला है।
| Har Ghar Tiranga |
स्टेप 2 : अब आपको "PIN A FLAG" बटन पर क्लीक करना है ,तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा ,रजिस्ट्रेशन आप दो तरीके से कर सकते हो।
- पहले तरीके में आपको नाम और नंबर भरना हैं और "NEXT" करना है।
- दूसरे तरीके में आपको डायरेक्ट अपने ईमेल से लॉगिन करना है।
नोट - इसमें आपको एक बात का ध्यान रखना है ,कि आपका लोकेशन ऑन रहना है। जिससे आपका लोकेशन अपने आप दिख जाये। ऐसे आपको झण्डा लगाने में आसानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो पूरा देखें।
स्टेप 3 : जैसे ही आप दोनों में से किसी भी तरीके से लॉगिन करेंगे ,आपके सामने लोकेशन चुनने का पेज खुलेगा। यहाँ आपको अपना सही लोकेशन चुन लेना है और नीचे दिए "PIN A FLAG" बटन पर करना है।
झण्डे के साथ सेल्फी लेकर कैसे करें अपलोड --
झंडे के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करने के लिए निचे दिए दो सरल स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1 : पहले " UPLOAD SELFIE WITH FLAG " बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 2 : अब एक पॉप-अप खुलेगा जिसमे पहले अपना नाम लिखना है फिर निचे अपना सेल्फी फोटो को सेलेक्ट करके " Submit " बटन पर क्लिक कर देना है।
उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा , इसे अपने दोस्तों से शेयर करें। ..........
Comments
Post a Comment