CSC NDUW e-shram Card Registration
नमस्कार दोस्तों ,आज हम इस पोस्ट में भारत सरकार की ओर से की गयी एक नई पहल के बारे में बात करेंगे जिसका नाम इन दिनों काफी चर्चे में है,वो है इ-श्रम कार्ड। तो आज हम इस पोस्ट जानेंगे की______________
यु ए एन कार्ड/ई-श्रम कार्ड क्या है
- श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में गुरुवार को ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है। यह एक श्रम कार्ड है , इसके तहत असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगारों का एक डेटाबेस बनाया जाएगा। सरकार सभी कामगारों को 12 अंको का यूनिक आईडी वाला एक ई-श्रम कार्ड भी जारी करेगा।
- ई-श्रम कार्ड देश के हर जगह मान्य होगा।
- श्रमिकों की सहायता के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया गया है।
- मंगलवार को ही केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ई-श्रम पोर्टल का लोगो जारी किया था।
- इसके जरिये सरकार का लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों का पंजीकृत करना है।
- इसमें निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक,रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलु कामगार शामिल हैं।
ई-श्रम कार्ड का लाभ क्या है
- वृत्तीय सहायता
- रोजगार का अवसर
- भीम योजना के तहत 1 साल का बिमा कवर।
- सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभ
ई-श्रम कार्ड के लिए ज़रूरी दस्तावेज क्या-क्या है
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
- शैक्षिण प्रमाण पत्र
- कौशल प्रमाण पत्र
ई-श्रम कार्ड में कौन आवेदन कर सकता हैं ?
- आवेदक का उम्र 18 से 59 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक EPFO या ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक असंगठित क्षेत्र में कामगर होना चाहिए।
ई-श्रम कार्ड की वैद्यता क्या है ?
- इस UAN कार्ड की वैद्यता आजीवन रहेगा।
ई-श्रम कार्ड बनाने में कितना खर्च आता है ?
- इस कार्ड को बनाने में किसी प्रकार का खर्च नहीं आता है।
- अगर आप अपने कार्ड में कोई संसोधन कराते है तो आपको 20रु का खर्च आता है।
ई-श्रम कार्ड का आवेदन कैसे करें
- आपको register.eshram.gov.in पर जाना है।

- अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
- कैप्चा कोड डालें।
- निचे दिए दोनों विकल्प को 'No' ही रहने दें।
- अब send OTP पर क्लिक करें।
2.क्लीक करते ही आपके फोन पर OTP आ जाएगा ,उसे आप भरिये।
3.अब आपके सामने एक पेज खुलेगा ,जिसमे आपको अपना आधार नंबर भरना है। फिर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
4.सबमिट करते ही आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर फिर से OTP आएगा ,जिसे भरने पर ही आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट देखें 2021 ........
5.अपने OTP भरा ,और ये आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल चूका है। इसमें आपका विवरण आधार से फीड हो चूका है। आपका नाम ,फोटो ,पता,जन्मतिथि ,इत्यादि।
6. यह फॉर्म 8 स्टेप्स में है , जो की आप निचे देख सकते हैं। आप जिस लेवल को पूरा करेंगे उस बॉक्स का रंग हरा हो जाएगा। और जिस लेवल पर आप रहोगे वो नील रंग का रहेगा।
7. आप जैसे ही 7वा स्टेप पूरा करेंगे ,12 अंको के कोड के साथ आपका ई-श्रम कार्ड बन चूका हैं। यह pdf फाइल में होगा ,जिसे आप आसानी से प्रिंट कर सकते है।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आये तो अपने दोस्तों से साझा करें .....................
कोई सुझाव जो तो निचे कमेंट करके जरूर बताये।
धन्यवाद्।






Comments
Post a Comment